अच्छे नागरिक बनकर देश निर्माण में योगदान दे – कालीचरण सराफ

डेज़्जलिंग किड्ज स्कूल ने छठवां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया
www.daylifenews.in
जयपुर। डेज़्जलिंग किड्ज स्कूल प्रताप नगर सांगानेर ने अपना छठवां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ जानकी देवी ऑडिटोरियम में मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ की अध्यक्षता में मनाया जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में बगरू विधायक डाक्टर कैलाश वर्मा, सुशील माथुर उपशासन सचिव ऊर्जा मंत्री उपस्थित थे
बच्चों ने भारतीय विविधता में एकता का परिचय देते हुए पंजाबी, हरियाणवी, कश्मीरी, देशभक्ति एवं राजस्थानी गानों पर, सनातन धर्म पर गणेश वंदना, शिव तांडव, नवदुर्गा, झांसी की रानी, नारी सशक्तिकरण पर नृत्य प्रस्तुत कर अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया साथ ही वर्तमान में समाज में व्याप्त बुराइयों जैसे मोबाइल की लत, फास्टफूड से शरीर पर बढ़ते दुष्प्रभाव, भ्रष्टाचार, घटते सामाजिक और मानविक मूल्यों को नाटक द्वारा मंच पर प्रस्तुत कर अभिभावकों को सचेत किया गया।
कालीचरण ने बच्चों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर ओर विकसित भारत की संकल्पना से परिचय कराया, जिससे बच्चे अच्छे नागरिक बनकर देश निर्माण में अपना योगदान दे सके, विधायक डाक्टर कैलाश वर्मा जी ने भी पीएम मोदी के स्वच्छ भारत मिशन ओर आत्मनिर्भर भारत के प्रयासों से परिचय करवाया ओर अच्छी शिक्षा ग्रहण करके देश के विकास में योगदान का संकल्प दिलाया।
विद्यालय की निदेशक श्वेता गुप्ता ने नए सत्र ने कई नए नवाचारों जैसे इंग्लिश स्पीकिंग लैब, पावर मैथ्स और रीजनिंग के साथ बच्चों को भविष्य में कंपटीशन के लिए तैयार करने का अभिभावकों को विश्वास दिलाया अन्य उपस्थित अतिथियों में प्रिय रंजन IAS ने निदेशक श्रीमती श्वेता गुप्ता ओर विद्यालय स्टाफ के प्रयासों की सराहना की कैसे उन्होंने 3-4 साल के बच्चों को स्टेज पर प्रस्तुति के लिए तैयार किया उन्होंने बताया कि विद्यालय की अध्यापिका सही मायने में मां का दूसरा रूप होती है, सहायक पुलिस आयुक्त विनोद कुमार शर्मा, अंशुमान शास्त्री, प्रकाश शर्मा, नागेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, भारत गुप्ता, राजीव उपाध्याय, मुकेश शर्मा धर्मेंद्र शर्मा, बृजमोहन बंसल, सुरेंद्र, सोनू, प्रशांत, चंद्रशेखर शर्मा, संतोष शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *