केंद्रीय बजट: अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में ठोस कदम

www.daylifenews.in
मुंबई। वेदांता लिमिटेड के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा, “बजट में क्रिटिकल मिनरल्स और दुर्लभ धातुओं पर सरकार द्वारा विशेष फोकस का मैं स्वागत करता हूँ। दुनिया भर की मौजूदा स्थिति को देखते हुए क्रिटिकल मिनरल्स की प्रोसेसिंग के लिए कैपिटल गुड्स पर इम्पोर्ट ड्यूटी में छूट भी फायदेमंद साबित होगी।”
एनवायरो इन्फ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मनीष जैन ने कहा, “भारत के केंद्रीय बजट 2026 में सार्वजनिक पूंजीगत व्यय में रिकॉर्ड ₹12.2 लाख करोड़ की भारी बढ़ोतरी से परिवहन, लॉजिस्टिक्स, शहरी और जल प्रणालियों में आधुनिक और एकीकृत बुनियादी ढांचा विकास के लिए उल्लेखनीय प्रोत्साहन मिलेगा।”
होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स के सीईओ उर्वेश रामभिया ने टिप्पणी की,“केंद्रीय बजट 2026-27 विनिर्माण को बढ़ाने, विरासत क्षेत्रों, क्लस्टरों को पुनर्जीवित करने और शहरी आर्थिक क्षेत्रों को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ, यह भारत के औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स पारिस्थितिकी तंत्र के लिए निरंतर गति प्रदान करता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *