ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जयपुर में शिव जयंती के हर्षोल्लास से मनाई

www.daylifenews.in
जयपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जयपुर राजा पार्क (जयपुर सब जॉन) पर महाशिवरात्रि का पर्व 90वी त्रिमूर्ति शिव जयंती के रूप में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न। कार्यक्रम में जयपुर सब जोन इंचार्ज पूनम दीदी एवं सोडाला सेंटर इंचार्ज स्नेह दीदी, विशिष्ट सचिव (मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार) अरविंद पोसवाल जी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एंटी करप्शन ब्यूरो) संदीप सारस्वत, एस.एच.ओ. जवाहर नगर महेश जी उपस्थित रहे ।
पूनम दीदी ने सभी को शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य से अवगत कराया की शिवरात्रि यह शब्द”अवतरण की रात्रि है कौन सी रात कालचक्र की, अज्ञानता की, अंधकार की, विकारों की रात है जब घोर कलयुग होता है पापाचार भ्रष्टाचार चरम सीमा पर आता है तो ऐसी धर्मग्लानि के समय भगवान का वायदा है मैं आकर धर्म यानी बुराइयों का विनाश सत्य धर्म अर्थात सद्गुणों की पुनर्स्थापना का कार्य करता हूं जो धर्मग्लानि के चिन्ह शास्त्रों में वर्णित है वह अब वर्तमान में हम देख रहे हैं कहते हैं ऐसा घोर कलयुग आएगा जब सिद्धांतहीन राजनीति होगी। राजनीति में कुर्सी प्रमुख है कोई सिद्धांत, प्रिंसिपल्स, वैल्यूज, कैरेक्टर का स्थान नहीं है।
दूसरी निशानी सदाचारहीन व्यापार होगा। व्यापार में धन कमाना एक प्रमुख लक्ष्य है लेकिन उसमें सदाचार सद्भावना सदाचरण इनका स्थान नहीं है। तीसरी निशानी विवेक शून्य आनंद होगा जहां विवेक का प्रयोग नहीं होता तो वह आनंद भोग में बदल जाता है और विनाश की ओर ले जाता है तो यह निशानी आज हम देख रहे हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एंटी करप्शन ब्यूरो संदीप सारस्वत ने कहा कि जो हमारे मन के विकार है उनसे लड़ना बहुत जरूरी है महाशिवरात्रि का पर्व हमें यही संदेश देता है कि बुराइयों को खत्म कर अच्छाइयों को धारण करना।
कार्यक्रम में अरविंद पोसवाल जी एवं संदीप सारस्वत ने भी अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। इसके पश्चात स्नेहा दीदी ने सभी को मेडिटेशन के माध्यम से परमात्मा अनुभूति कराई। कार्यक्रम के अंत में शिव ध्वजारोहण किया गया एवं सभी मेहमानों को ईश्वरीय सौगात एवं प्रभु प्रसाद भेंट किया गया साथ ही संस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। (प्रेस नोट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *