एअर इंडिया और लुफ्थांसा ग्रुप ने किया ऐतिहासिक एमओयू

www.daylifenews.in
मुंबई। एअर इंडिया और लुफ्थांसा ग्रुप ने एअर इंडिया और लुफ्थांसा ग्रुप के कैरियर्स एवं सब्सिडरियों जैसे एअर इंडिया एक्सप्रेस, ऑस्ट्रेलियन एयरलाइन्स, ब्रुसेल्स एयरलाइन्स, आईटीए एयरवेज़, लुफ्थांसा, स्विस इंटरनेशनल एयरलाइन्स एवं अन्य सम्बंधित एयरलाइन्स के बीच जॉइट बिज़नेस एग्रीमेन्ट के लिए फ्रेमवर्क की स्थापना हेतु ऐतिहासिक एमओयू साईन किया है। स्टार अलायन्स में उनके मौजूदा कोडशेयर एग्रीमेन्ट्स एवं शेयर्ड मेंबरशिप पर आधारित इस एमओयू के ज़रिए कैरियर्स, भारत और मुख्य युरोपियन मार्केट्स के बीच कनेक्टिविटी बढ़ा सकेंगे, जिससे यात्रियों को एक ही टिकट के साथ दुनिया के कुछ सबसे व्यस्त रूट्स पर अधिक कनेक्टेड एवं बेहतर अनुभव मिलेगा।
कार्स्टन स्पोहर, चेयरमैन, एक्ज़क्टिव बोर्ड, ड्यूश लुफ़्थांसा एजी एवं सीईओ लुफ़्थांसा ग्रुप ने कहा, ‘‘एअर इंडिया के साथ मिलकर हम दुनिया में सर्वोच्च विकास दर के साथ एविएशन मार्केट में अपने एक्सेस को मजबूत बनाएंगे। हमारे नए लॉन्ग-हॉल विमान, लुफ़्थांसा एलेग्रिस और स्विस सेंसेज़ ऑन बोर्ड के साथ हम भारत सहित अधिक से अधिक रूट्स पर सभी क्लासेज़ में यात्रा के प्रीमियम अनुभव में सुधार ला रहे हैं।‘‘ कैम्पबेल विल्सन, सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, एअर इंडिया ने कहा, ‘‘लुफ़्थांसा ग्रुप के साथ हमारे रिश्तों को और मजबूत बनाने वाली यह उपलब्धि भारत और यूरोप के बीच यात्रियों और उद्यमियों के लिए अच्छी खबर है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *