एअर इंडिया ने महाराजा क्लब में बड़े सुधारों की घोषणा की

www.daylifenews.in
गुरूग्राम। एअर इंडिया ने अपने ’महाराजा क्लब’ लॉयल्टी प्रोग्राम में महत्वपूर्ण सुधारों की घोषणा की है, जिससे सदस्यों को बेहतर मूल्य, प्रत्यास्थता और फायदे मिलेंगे। ये सुधार चरणबद्ध तरीके से लागू किए जाएंगे। एक साल तक सदस्यों से मिले फीडबैक और जानकारियों के आधार पर ये सुधार किए गए हैं। एअर इंडिया के चीफ़ कमर्शियल ऑफिसर, निपुण अग्रवाल ने कहाः “हमने कई महीनों तक अपने सबसे ज़्यादा यात्रा करने वाले मेहमानों से फीडबैक लेने के बाद ही ये बदलाव किए हैं। इस फीडबैक को गंभीरता से लेते हुए हमने ऐसे सुधार किए हैं, ताकि महाराजा क्लब हमेशा प्रासंगिक, फ़ायदेमंद और भविष्य के लिए तैयार रहे। नेटवर्क में रिडिम्पशन लेवल को कम कर और एक समान बनाकर, हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि महाराजा पॉइंट्स पहले की तुलना में कहीं अधिक मूल्य प्रदान करें। हम मानते हैं कि हमारे कई लॉयल उपभोक्ताओं को टियर्स में आगे बढ़ना मुश्किल महसूस हुआ होगा। खासकर वे उपभोक्ता जो अंतर्राज्यीय या छोटी दूरी के अंतर्राष्ट्रीय रूट्स पर अक्सर फ़्लाइट लेते हैं। ऐसे में फ़्लाइट काउंट थ्रेशहोल्ड को आसान बनाकर, हमने सदस्यों को बेहतर मूल्य प्रदान किया है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *