
www.daylifenews.in
अहमदाबाद। एअर इंडिया ने ऐलान किया कि अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से संचालित होने वाली इसकी सभी अंतर्राज्यीय उड़ानों को टर्मिनल 1 से टर्मिनल 2 पर रीलोकेट कर दिया जाएगा। इस रीलोकेशन में अहमदाबाद से आने-जाने वाली एअर इंडिया की 210 साप्ताहिक अंतर्राज्यीय उड़ानें शामिल है, जबकि एयरलाइन की अहमदाबाद से आने-जाने वाली अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें पहले से ही टर्मिनल 2 से संचालित होती हैं। एअर इंडिया की सभी आने-जाने वाली उड़ानें केवल टर्मिनल 2 से संचालित होंगी। अहमदाबाद आने-जाने वाले मेहमानों को एयरपोर्ट का बेहतर अनुभव प्रदान करने के प्रयासों के तहत एअर इंडिया ने यह बदलाव किया है।