एअर इंडिया की बी787-9 ने मुंबई से फ्रैंकफर्ट उड़ान भरी

www.daylifenews.in
गुरूग्राम। एअर इंडिया ने अपने इंटरनेशनल नेटवर्क के विस्तार और यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के प्रयासों को जारी रखते हुए दो और उल्लेखनीय विकास कार्य किए हैं। एअर इंडिया के लिए निर्मित पहले बी 787-9 विमान, जो कस्टम-स्टाइल के इंटीरियर से युक्त है, ने मुंबई से फ्रैंकफर्ट के लिए कमर्शियल संचालन शुरू कर दिया है, साथ ही तकरीबन छह साल बाद दिल्ली और शंघाई के बीच अपनी नॉन-स्टॉप सर्विस फिर से शुरू कर दी है।
दिल्ली-शंघाई उड़ान (एआई 352) 1207 बजे (आईएसटी) इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुई, इसी के साथ भारत की राजधानी एक बार फिर से एशिया के प्रमुख बिज़नेस एवं कल्चरल हब्स में से एक के साथ कनेक्ट हो गई है। सप्ताह में चार बार इस सर्विस का संचालन बोइंग 787-8 विमान से किया जाएगा, जिसके साथ एअर इंडिया से मेनलैण्ड चाइना तक सीधी पहुंच मिलेगी तथा परिवार, पर्यटन या काम के सिलसिले में यात्रा की बढ़ती मांग पूरी करने में मदद मिलेगी।
इस बीच, एअर इंडिया ने हाल ही में एअर इंडिया के रीडिज़ाइन्ड विमान बी787-9 (रजिस्टर्ड वीटी-एडब्ल्यूए) ने एआई2027 के रूप में 1237बजे (आईएसटी) फ्रैंकफर्ट के लिए उड़ान भरी। इस विमान के नए डिज़ाइन के केबिन इंटीरियर का अनावरण 27 जनवरी 2026 को किया गया है, जिसने यात्रियों आराम के लिए नए मानक स्थापित किए हैं, तथा इसे एयरलाईन के संपूर्ण 787 फ्लीट में रोलआउट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *