
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। कस्बे में अलाउद्दीन खान पडियार को कांग्रेस आलाकमान व विधायक मनीष यादव की ओर से नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर बधाईया दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा भेंट की और मिठाई खिलाई।इस दौरान अलाउद्दीन खान पडियार ने अपने बयान में कहा कि नगर की समस्याओं को दूर करने की हर संभव पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलूंगा और सभी कार्यकर्ता मेरे लिए समान हैं। यह बयान उनकी निष्पक्षता और कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान को दर्शाता है। वही पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष खेमचंद असवाल, शशिकांत बेनीवाल, गोकुल मोहनपुरिया और अन्य कार्यकर्ताओं ने अलाउद्दीन खान पडियार को नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी और कांग्रेस आलाकमान और विधायक मनीष यादव का आभार जताया।
वही अलाउद्दीन खान पडियार के नगर अध्यक्ष बनने से नगर के लिए नई उम्मीदें जगी हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता और कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान को देखते हुए, यह उम्मीद की जा रही है कि वे नगर की समस्याओं को दूर करने और नगर के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे।
एकता और समर्पण का प्रतीक
अलाउद्दीन खान पडियार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकता और समर्पण का प्रतीक पेश किया है। उनकी टीम में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष खेमचंद असवाल, शशिकांत बेनीवाल, गोकुल मोहनपुरिया, राकेश हल्कारा, ओमप्रकाश बागड़ी और अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं, जो नगर के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे।
इस दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष खेमचंद असवाल व गोकुल मोहनपुरिया, शशिकांत बेनीवाल ने कांग्रेस ने आलाकमान ओर विधायक मनीष यादव का आभार जताया।
पूर्व ब्लाक अध्यक्ष खेमचंद असवाल शशिकांत बेनीवाल,गोकुल मोहनपुरिया,राकेश हल्कारा ओमप्रकाश बागड़ी रामस्वरूप बेनीवाल विक्रम धोलीवाल मुनीर मनियार, सत्तार खान, जमीर खान,पूर्व वार्ड पंच प्रतिनिधि इस्लाम खान,अमरचंद हल्दुनिया, मनीष,पंकज मिश्रा, इमरान शाह आजाद,रवि बेनीवाल, हफीज खान आदि मौजूद रहे।