
www.daylifenews.in
राजकोट। मारवाड़ी यूनिवर्सिटी में कला और संस्कृति और उत्साह से भरपूर फ्लैगशिप फेस्ट “एम्युलेट 2026” का आयोजन करा गया | इससे पहले यहाँ आयोजन एमयू फेस्ट के नाम से जाना जाता था इस रचनात्मक कलात्मक संस्कृति तीन दिवसीय कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के 15,000 से अधिक छात्रों ने 70 से ज्यादा प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के ट्रस्टी धूर्व मारवाड़ी ने बताया एम्युलेट 2026 ने कला, संस्कृति, बातचीत और मनोरंजन को एक ही मंच पर जोड़ा। हमारा लक्ष्य युवाओं को अपनी बात खुलकर रखने, नए तरीके से सोचने और आत्मविश्वास बढ़ाने का मौका देना था। इस वर्ष फेस्ट का बड़ा स्तर और अलग-अलग गतिविधियाँ यह दिखाती हैं कि हम छात्रों को ऐसे अनुभव देना चाहते हैं, जो उन्हें सक्रिय और समाज के प्रति जागरूक और जिम्मेदार इंसान बनाएं।”
इस एम्युलेट 2026 का मुख्य आकर्षण रहा म्यूजिकल नाईट जिसमे यूनिवर्सिटी के छात्रों ने भाग लिया इस म्यूजिकल नाईट में रैपर डिवाइन और सिंगर शान ने इस म्यूजिकल नाईट में अपनी शानदार प्रस्तुति से यूनिवर्सिटी छात्रों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस म्यूज़िकल नाइट ने छात्रों की यादों में लंबे समय तक बसने वाले अनमोल पल जोड़े।
फेस्ट को और खास बनाने के लिए अपारशक्ति खुराना, शिवांकित सिंह और अन्या सिंह के साथ इंटरएक्टिव फायरसाइड चैट सेशन आयोजित किए गए। इन खुली बातचीतों के दौरान छात्रों को रचनात्मकता, व्यक्तिगत अनुभवों और बदलते एंटरटेनमेंट जगत को समझने का अवसर मिला।