
विधायक मनीष यादव की अनुशंसा
www.daylifenews.in
जयपुर/शाहपुरा। स्थानीय विधायक मनीष यादव की अनुशंसा पर क्षेत्र के शाहपुरा से अजीतगढ़ होकर गुजरने वाले State Highway 13 (SH-13) के चौड़ीकरण कार्य के लिए 25 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
गोरतलब है कि सड़क के चौड़ाईकरण से यातायात सुगम और सुरक्षित हो सकेगा।
गोरतलब है कि विधायक मनीष यादव ने विधायक ने बजट में इसकी पुरज़ोर माँग रखी थी तथा विशेष उल्लेख प्रस्ताव के माध्यम से भी इसकी इसकी माँग की थी।
विधायक यादव ने कहा कि SH-13 क्षेत्र की जीवनरेखा है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन संचालित होते हैं। सड़क की कम चौड़ाई के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी और यातायात बाधित होता था। अब चौड़ीकरण से आवागमन सुगम होगा, व्यापार एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी तथा आमजन को राहत प्राप्त होगी।
क्षेत्रवासियों ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक का आभार जताया है।