
www.daylifenews.in
बेंगलुरु। केंद्रीय मंत्री (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, रेलवे तथा सूचना एवं प्रसारण) अश्विनी वैष्णव ने कर्नाटक के बेंगलुरु में जेटवर्क इलेक्ट्रॉनिक्स की नई डिजाइन-आधारित उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सुविधा का उद्घाटन किया। बेंगलुरु स्थित यह इकाई जेटवर्क की भारत में सबसे उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण इकाई है, जो कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में कंपनी के विस्तार को और मजबूत करती है।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा: “सरकार हमेशा उद्योग के सर्वोत्तम हित में अपनाने योग्य उपायों की तलाश में रहती है और हम सुझावों के लिए खुले हैं। कर्नाटक सरकार के बड़े एवं मध्यम उद्योग मंत्री एमबी पाटिल ने कहा, “जेटवर्क इलेक्ट्रॉनिक्स का बेंगलुरु संयंत्र इस बात का उदाहरण है कि किस प्रकार डिजाइन उत्कृष्टता और बड़े पैमाने पर विनिर्माण एक साथ आकर उच्च प्रभाव वाले क्षेत्रों की सेवा कर सकते हैं।” राहुल शर्मा, सह-संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक (प्रिसिजन), जेटवर्क ने कहा, “हमारा उद्देश्य ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना है जो वैश्विक मानकों को लगातार पूरा करे और भारत को महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक्स में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ाए।” विषाल चौधरी, सह-संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक (एयरोस्पेस एवं डिफेंस), जेटवर्क ने कहा, “इन क्षमताओं को भारत में स्थापित कर हम अपने ग्राहकों को तेज़ समय-सीमा में उत्पाद बाजार में लाने, परिचालन जोखिम कम करने और एक अधिक लचीली विनिर्माण प्रणाली विकसित करने में मदद करते हैं।”