
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। कस्बे के बंगाली मोहल्ले में स्थित ब्रिलियंट चिल्ड्रन एकेडमी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का सफल आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान परिणाम घोषित करते हुए विद्यालय के प्रिंसिपल सुरेश कैरवाल और डायरेक्टर प्रीतम कुमार हल्दुनिया ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विद्यालय प्रबंधन बच्चों के सर्वांगीण विकास और उज्जवल भविष्य के लिए सदैव समर्पित और प्रयासरत रहेगा
कार्यक्रम के दौरान पत्रकार जाफर लोहानी, मुराद अहमद, रामजीलाल बेनीवाल, शाहिद खान, जावेद खान, ताहिर खान, माजीद खान, सलाउद्दीन और उमेश कुमार बुनकर सहित कई गणमान्य अभिभावक मौजूद रहे। सभी ने बच्चों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।