आरको ग्रुप ऑफ इण्डस्ट्रीज एण्ड सोशल सर्विसेज द्वारा होगा सम्मान समारोह

मुस्लिम तैली महापंचायत के तत्वावधान में
www.daylifenews.in
जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025 -26 में आयोजित कक्षा 10वीं व 12वीं में उत्तीण रराभी विद्यार्थियों को बहुत बहुत मुबारकबाद एवं उनके उन्जवल भविष्य के लिए शुभ कामनाएं।
गत वर्षों के समान इस वर्ष कक्षा 10वीं व 12वीं में 85% एवं अधिक अंक अर्जित करने वाले केवल जयपुर जिले के मुस्लिम विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 25वां सिल्वर जुबली प्रतिभा सम्मान समारोह में भाग लेने के इच्छुक मुस्लिम विद्यार्थियों की, स्वयं द्वारा सत्यापित अंक तालिका की हार्ड कापी, जिनके पीछे सम्पर्क हैतु अभ्यार्थी का मोबाईल नम्बर एंव निवास स्थल का पता अंकित हो, निम्न स्थानों पर 25 अप्रेल तक, व्यक्तिगत वा डाक द्वारा समय सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक जमा कराने हेतु आमंत्रित की जाती है। वर्ष 2025 में जयपुर के मदरसों से हिफ्ज़ किये हुऐ हुफ्फाजे किराम भी सनद के पता और मोबाईल नम्बर लिख कर अपनी दरख्वास्त दें। उनको भी सम्मानित किया जाऐगा।

  1. कार्यालय ए 7. होटल आरको पैलेस सिन्धीं कैम्प मैट्रो स्टेशन के सामने जयपुर 302006
  2. 2 कार्यालय मुस्लिम मुसाफिर खाना, मोती डूंगरी रोड जयपुर 302003
  3. ताहिर आज़ाद मैम्बर इन्तेज़मिया कमेटी दुकान नम्बर 164 जामा मस्जिद जयपुर
    दिनांक 25 अप्रैल 2026 के बाद प्राप्त अंक तालिकाएँ स्वीकार नहीं की जाएंगी।
    प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन की तिथि एवं स्थान 25 अप्रैल 2026 के बाद प्रतिभागियों को मोबाईल पर सूचित कर दिया जाऐगा। यह जानकारी अब्दुल लतीफ आरको, संरक्षक आरको ग्रुप जयपुर ने प्रेस नोट में दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *