एक्सिस बैंक बना टेस्ला का प्राथमिक फाइनेंसर

www.daylifenews.in
मुंबई। भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक ने घोषणा की है कि वह टेस्ला के लिए पसंदीदा फाइनेंसर (वित्तपोषक) बन गया है, जो टेस्ला के ग्राहकों को उनकी ज़रूरत के अनुरूप फाइनेंसिंग (ऋण) समाधान और वाहन खरीद का बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगा। यह गठजोड़ देश भर में लागू होगा और इसके तहत बड़े महानगरों तथा उभरते इलेक्ट्रिक हब के ग्राहकों को विश्वसनीय तरीके से टेस्ला कार खरीदने के लिए आसान, डिजिटल प्रक्रिया आधारित ऋण विकल्प मिलेंगे।
एक्सिस बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, मुनीश शारदा ने कहा, इस गठजोड़ के ज़रिए, हम नवोन्मेषी, ग्राहकों की व्यक्तिगत ज़रूरत के अनुरूप ऋण समाधान मुहैया कराकर वैश्विक स्तर के इलेक्ट्रिक वाहन को आसानी से हासिल करने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। इससे ग्राहकों के लिए सुविधाजनक तरीके से बैंक के लचीले समाधान के ज़रिये पर्यावरण अनुकूल वाहन खरीदना सुविधाजनक हो जाएगा। इस पहल से ज़िम्मेदार बैंकिंग और भविष्य के लिए तैयार समाधान पर हमारा निरंतर ज़ोर रेखांकित होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *