
www.daylifenews.in
मुंबई। भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक ने अड्डा एजुकेशन के साथ मिलकर अपने वाणिज्यिक बैंकिंग समूह (सीबीजी) के लिए रिलेशनशिप मैनेजरों (आरएम) का विशिष्ट कैडर तैयार करने के लिए नियुक्ति- प्रशिक्षण- तैनाती (हायर-ट्रेन-डिप्लॉय -एचटीडी) कार्यक्रम लॉन्च किया है। इस पहल का उद्देश्य है, बैंक की तेज़ी से बढ़ती लघु एवं मध्यम उपक्रम (एसएमई) फ्रेंचाइज़ी को मज़बूत करना, जो इसके रणनीतिक प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में से एक है।
राजकमल वेम्पति, ग्रुप एग्जीक्यूटिव एंड ह्यूमन रिसोर्स हेड, एक्सिस बैंक ने इस पहल पर अपनी टिप्पणी में कहा, “हायर-ट्रेन-डिप्लॉय कार्यक्रम, हमें अपने वाणिज्यिक बैंकिंग कारोबार की बदलती ज़रूरतों के हिसाब से उच्च गुणवत्ता वाली, तुरंत तैनाती योग्य टैलेंट पाइपलाइन को बढ़ाने में मदद करता है, साथ ही हमारे कर्मचारियों को भी तरक्की करने में मदद करता है।” बिमलजीत भसीन, सीईओ, स्किलिंग एंड हायर एजुकेशन, अड्डा एजुकेशन ने कहा, “यह गठजोड़ बैंकिंग में हमारी भागीदारी का स्वाभाविक विस्तार है, जो ऐसे रिलेशनशिप मैनेजर तैयार करने पर ध्यान देता है जो व्यावसायिक दुनिया चुनौतियों के लिए तैयार हों और बैंक की ग्राहक केंद्रित वृद्धि की रणनीति के अनुरूप हों।”