मनोहरपुर में धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा साहेब की जयंती

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। कस्बे में आगामी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में एक विशाल और भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र के अंबेडकर अनुयायियों और स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
दोपहर 3:15 बजे होगा प्रस्थान आयोजन समिति के अनुसार, शोभा यात्रा का शुभारंभ दोपहर 3:15 बजे बंगाली मोहल्ले से होगा। यहाँ से गाजे-बाजे और बाबा साहेब की आकर्षक झांकी के साथ जुलूस रवाना होगा। यात्रा का अगला पड़ाव शाम लगभग 4:00 बजे शिव धाम पहुंचेगा।
इस दौरान शोभा यात्रा कस्बे के विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरेगी। बंगाली मोहल्ले से शुरू होकर यह यात्रा मनोहरपुर बस स्टैंड पहुंचेगी और वहां से होते हुए गांधी चौक पर संपन्न होगी। इस वर्ष की शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण बाबा साहेब की भव्य झांकी होगी। यात्रा के दौरान जगह-जगह भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी। आयोजन मंडल ने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस आयोजन की शोभा बढ़ाएं और बाबा साहेब के संदेशों को आत्मसात करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *