ऐसी जँजीर बाबा तेरे प्यार ने मुझे पहनाई हैं – विमल केशुका

मैं जहाँ भी रहूँगा कैदी तेरा कहलाऊंगा
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। खाटू श्याम जी का मेला शुरू हो चुका है चारो और हाथों में बड़े-बड़े निशान लेकर पदयात्रियों का काफिला श्री खाटू श्याम जी की ओर बढ़ रहा है इधर श्री श्याम बाबा के भक्तगण होटलों को सजाकर उनकी मान मनुहार करने में कमी नहीं छोड़ रहे हैं रास्ते में पद यात्रियों पर फूल बरसाए जा रहे हैं और नाश्ता खाना आदि दिया जा रहा है श्री श्याम बाबा के जयकारे से आसपास का वातावरण गूंज उठता हैं।
श्याम बाबा के भक्त विमल केशुका ने बाबा को याद करते हुए एक शेर सुनाया कि “मैं जहाँ भी रहूँगा कैदी तेरा कहलाऊंगा”, “ऐसी जँजीर बाबा तेरे प्यार ने मुझे पहनाई हैं”।
इसी प्रकार मनोहरपूर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष महेंद्र कुमार गुर्जर ने कहा कि श्री श्याम बाबा रोज नजर आते है रोज दर्शनों का नजारा होता हैं, जिस दिन बाबा नजर नही आते हैं तो रो रोकर गुजारा होता हैं।
भामाशाह डी के सोनी ने कहा कि शबनम का मोती बना ज़ुल्फ़ की जंजीर, दिल मेरा बाबा से लगा आगे मेरी तक़दीर। मजदूर नेता अब्दुल अजीज लोहानी ने भी कुछ शेर सुनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *