
www.daylifenews.in
मुंबई। इंडियन रीन्युएबल एनर्जी डेवलपमेन्ट एजेंसी लिमिटेड (इरेडा) के सीएमडी प्रदीप कुमार दास ने गोवा में इंडिया एनर्जी वीक 2026 के दौरान दो पैनल चर्चाओं में हिस्सा लिया। ‘एम्पॉवरिंग इकोनोमिक पॉलिसी विद एनर्जी डेटाः स्टियरिंग इंडियाज़ ग्रोथ टुवर्ड्स विकसित भारत’ विषय पर आयोजित पैनल के दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए दास ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण नारों पर नहीं, बल्कि भरोसेमंद डेटा, यथार्थवादी नीतियों और धैर्यवान पूंजी पर हो सकता है। उन्होंने कहा कि आज एनर्जी से संबंधित डेटा सिर्फ एक टेकनिकल इनपुट नहीं बल्कि स्टै्रटेजिक इकोनोमिक इंस्ट्रुमेन्ट है, जो निवेश, कीमत एवं नीतिगत विकल्पों को मार्गदर्शन देता है।
इरेडा के दृष्टिकोण पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि संस्थान न सिर्फ बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में बल्कि विकेन्द्रीकृत एवं समुदायिक स्तर के समाधानों के लिए भी पूंजी प्रवाह को सुनिश्चित कर रूपान्तरण को समावेशी, टिकाउ एवं स्थायी बनाता है। उन्होंने कहा कि इरेडा जैसे संस्थान- विकास, स्थायित्व एवं अफॉर्डेबिलिटी को एक साथ लाकर भारत के ऊर्जा दृष्टिकोण को बैंकेबल वास्तविकता में बदलते हैं। एक अन्य पैनल ‘स्टार्टअप क्लाइमेट टेक्नोलॉजी इनोवेशनसः फ्रॉम आर एंड डी मार्जिन्स टू मार्केट मेनस्ट्रीम’ के दौरान बात करते हुए दास ने सशक्त स्वच्छ उर्जा फाइनैंशियल प्रणाली के निर्माण में इरेडा की भूमिका पर रोशनी डाली।