एनडीपीएस एक्ट की धारा में मामला किया दर्ज

अवैध मादक पदार्थ 04.860 किलोग्राम डोडा चूरा व ट्रक जप्त कर नशा कारोबारी मक्खन सिंह को किया गिरफ्तार
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। हनुमान प्रसाद, आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक, जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस महानिरीक्षक, जयपुर रेंज, जयपुर राहुल प्रकाश आईपीएस द्वारा दिनांक 01.04. 2026 से 30.04.2026 तक ड्रग्स तस्करों, सप्लायरों और उपभोक्ताओं के खिलाफ भऑपरेशन एंटी वेनम चलाकर अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे।
इसी कम में ईलाका थाना मनोहरपुर में कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा रणवीर सिंह व वृत्ताधिकारी शाहपुरा मुकेश चौधरी के निकटतम सुपरविजन में तथा थानाधिकारी मनोहरपुर सुरेन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्य में पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस कार्यवाही विवरणः थानाधिकारी मनोहरपुर सुरेन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक मय टीम के द्वारा दिनांक 10. 04. 2026 को अवैध नशे के धंधे में लिप्त अपराधियों के संबंध में मनोहरपुर टोल प्लाजा पर चैंकिग अभियान चलाया गया। दौराने नाकाबंदी टोल प्लाजा पर एक अशोक लिलेण्ड बंद बॉडी ट्रक नम्बर HP 64 B 5127 को संदिग्ध अवस्था में खड़ा था जिसको चैक किया गया तो ट्रक की कैबिन के अन्दर चालक सीट के ऊपर बने हुए डेस्क बॉर्ड के बॉक्सो में पांच सफेद रंग की प्लास्टिक की थैलियों के अन्दर अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त चूरा पाउडर पाया गया जिसके संबंध में चालक मक्खन सिंह से लाईसेंस/अनुज्ञापत्र चाहा तो नही होना बताया।
डोडा चूरा पाउडर का वजन किया तो कुल वजन 04.860 किलोग्राम हुआ। नशा कारोबारी मक्खन सिंह द्वारा अपने कब्जे में अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा पाउडर रखने पर कब्जे से 04.860 किलोग्राम डोडा चूरा पाउडर व मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त वाहन बंद बॉडी ट्रक नंबर HP 64 B 5127 को जप्त कर आरोपी मक्खन सिंह को गिरफ्तार किया गया के विरुद्ध प्रकरण संख्या 88/2026 धारा 8/15 NDPS ACT 1985 में दर्ज कर अनुसंधान श्रीमती रिया चौधरी पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी शाहपुरा के द्वारा जारी है। आरोपी से अवैध मादक पदार्थ कंहा से लेकर आता है तथा कंहा कंहा पर सप्लाई करता है, के संबंध में पूछताछ की जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *