यौमे विलादत मौला इमाम हसन अलैहिस्सलाम मनाई

मुल्क में अमन चैन और खुशहाली की दुआएं की
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। नवासा ए रसूल हजरत इमाम हसन अलैहिस्सलाम का यौमे विलादत बड़ी शान ओ शौकत के साथ मनाया गया, राजस्थान के जयपुर ग्रामीण स्थित अमरसर में दरगाह शरीफ हजरत शेख़ सय्यद अहमद चिश्ती रहमत उल्लाह अलैह में, सज्जादा नशीन दरगाह और सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन राजस्थान इकाई प्रदेश अध्यक्ष सूफ़ी सय्यद आबिद अली चिश्ती फरीदी की सरपरस्ती में जश्ने यौमे विलादत मौला इमाम हसन अलैहिस्सलाम मनाया गया।
इस मौके पर रोज़ा इफ्तार करवा के मुल्क में अमन चैन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार जाफ़र लोहानी और वरिष्ठ समाजसेवी अमीन खान पठान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *