इलेक्ट्रो होम्योपैथी जन्मदाता डॉक्टर काउंट सीजर मेेंटी का जन्मदिन मनाया

जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। भारतीय इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सा मंच के तत्वाधान में इलेक्ट्रो होम्योपैथी जन्मदाता डॉक्टर काउंट सीजर मेेंटी का जन्मदिन गोकुल गांव रिसोर्ट में बड़े धूमधाम से मनाया गया।
इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ से डॉ सुषमा चौधरी सीईओ विश्व इलेक्ट्रो होम्योपैथिक फार्मा एवं डॉक्टर समुंदर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए इस कार्यक्रम में राजस्थान के सभी जिलों से सैकड़ो की तादाद में डॉक्टर ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं इस इलेक्ट्रो होम्योपैथिक सेमिनार में डॉक्टर समुंदर सिंह ने विस्तार से चर्चा की लोगों के प्रश्नों के उत्तर दिए तथा भारतीय इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सा मंच के ओर से घोषणा की गई की साल में दो प्रोग्राम निशुल्क किए जाएंगे सभी जिलों में निशुल्क इलेक्ट्रो होम्योपैथिक के चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे और उसके लिए टीम बनाने की घोषणा की चिकित्सा शिविरों में डॉ पी एन व्यास एवं डॉ राकेश राव को शिविरों की जिम्मेदारी दी गई।
डॉक्टर हितेश दीक्षित ने सभी आगंतुक मेहमानो का स्वागत किया एवं सभी डॉक्टरों के लिए प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो दिए गए एवं डॉक्टर हितेश दीक्षित ने भारतीय इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सा मंच को गति देने के लिए डाँ शब्बीर खान को प्रदेश का अध्यक्ष सर्वसम्मति से बनाया गया तथा तथा संस्थापक सचिव डॉक्टर हितेश दीक्षित होंगे कोषाध्यक्ष के रूप में डॉ राजेश कुमावत होंगे और बताया गया कि जल्दी ही इसका विस्तार किया जाएगा
इस कार्यक्रम में डॉक्टर पी, एन व्यास डाँ शब्बीर खान डाँ हितेष दीक्षित डाँ विनोद कुमार पांण्डे आजाद हिंद अध्यक्ष राजस्थान इलेक्ट्रो होम्योपैथी विकास संस्था डॉ मिर्जा गालिब डॉक्टर आसिफ इकबाल डॉ राजेश कुमावत डॉक्टर हंसराज गुर्जर डॉक्टर ओम प्रकाश महला डाँ हरफूल चौधरी डॉक्टर विजयलक्ष्मी तांबी डॉक्टर सीमा घेई डाँ चंदा मिश्रा डॉ मोहम्मद मुस्तफा डाँ सोहेल कुरेशी डॉक्टर मुशाहिद डॉक्टर अयूब डाँ फाजिल डॉ सुनील यादव डाँ प्रमोद जाजोरिया उपस्थिति थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *