
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। राव राजेंद्र सिंह, सांसद जयपुर ग्रामीण ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्र सरकार का बजट भारत की इकोनॉमी और रोजगार को गति देने वाला है। हर नागरिक के सपनों को पंख लगाने वाला है। जिसकी भावना सबका साथ, सबका विकास, सबका विकास और सबका प्रयास है।

सुभाष जोशी, मीडिया प्रभारी (भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर) ने कहा कि केन्द्र सरकार का बजट सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय का प्रतीक है जिसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है तथा यह बजट भविष्य में देश की उन्नति एवं प्रगति का द्योतक होगा।