धुलंडी के पर्व पर बच्चों ने दिया एग्जाम, स्टाफ ने भी दिखाया उत्साह

सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। वर्गो संस्कृति संस्था की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दरबार स्कूल बाबा हरिशचंद्र मार्ग में सूचना मध्यप्रदेश में जैन ने बताया कि रंगों के उल्लास से भरे धुलंडी के पर्व पर जहां एक ओर शहरभर में होली की मस्ती देखने को मिली, वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों ने जिम्मेदारी का परिचय देते हुए परीक्षा में शामिल होकर अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत किया।
धुलंडी के दिन आयोजित परीक्षा में बच्चों ने समय पर पहुंचकर पूरे उत्साह के साथ पेपर दिया। विद्यालय परिसर में त्योहार का माहौल होने के बावजूद विद्यार्थियों के चेहरे पर आत्मविश्वास और पढ़ाई के प्रति समर्पण साफ झलक रहा था।
विद्यालय स्टाफ ने भी पर्व के अवसर पर सकारात्मक वातावरण बनाए रखा। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका हौसला बढ़ाया। कुछ स्थानों पर स्टाफ सदस्यों ने आपसी स्नेह के साथ हल्के गुलाल से एक-दूसरे को बधाई दी और त्योहार की खुशियां साझा कीं।
विद्यालय प्रधानाचार्य कृष्ण मील ने विद्यार्थियों की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि त्योहार और पढ़ाई दोनों जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, और संतुलन बनाए रखना ही सफलता की कुंजी है।
धुलंडी के इस अवसर पर बच्चों और स्टाफ का उत्साह यह संदेश देता है कि जिम्मेदारी और परंपरा दोनों को साथ लेकर चला जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *