
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। एम. डी. चोपदार प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग व कांग्रेसी नेता नदीम खान पठान ने राजस्थान विधानसभा उपचुनाव – 2025 में विधानसभा क्षेत्र अंता – मांगरोल से कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद भाया को निर्वाचित होने पर खुशी जाहिर की है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, अल्पसंख्यक विभाग के समस्त कार्यकर्ताओं, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारीयों, कांग्रेस के समस्त नेतागणों व समस्त कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद जिन्होंने दिन – रात मेहनत कर कांग्रेस को मजबूती प्रदान की और जीत सुनिश्चित की।