सिविल डिफेन्स कार्निवल, 2026 के पोस्टर का विमोचन

www.daylifenews.in
जयपुर। राष्ट्रीय महोत्सव, सिविल डिफेंस कार्मिवल, पुष्कर-26 समारोह के पोस्टर का विमोचन जयपुर में कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य प्रो. (डा.) रिपुन्जय सिंह ने किया। इस अवसर पर चीफ वार्डन सिविल डिफेंस अमर सिंह उपस्थित रहे। यह तीन दिवसीय जन सुरक्षा की गारन्टी राष्ट्रीय महोत्सव 3 से 5 अप्रेल, 2026 पुष्कर फोर्ट, अजमेर में आयोजित किया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदत्त “जन सुरक्षा की गारंटी” को सुदृढ़ करने के लिए, गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में देशभर में नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण का व्यापक अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। इसी संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से, विभिन्न इकाइयों के वरिष्ठ वार्डन और स्वयंसेवकों ने मिलकर इस विशेष आयोजन की रूपरेखा तैयार की है।
यह महोत्सव नागरिक सुरक्षा, सामुदायिक सुदृढ़ता एवं आपातकालीन तैयारी को समर्पित है, जहाँ उच्च स्तरीय लाइव डेमो, आधुनिक तकनीक का प्रदर्शन, नीति संवाद और व्यवहारिक प्रशिक्षण का संगम प्रस्तुत किया जाएगा। “जन सुरक्षा की गारंटी” इस उत्सव का मूल मंत्र है। यह कार्यक्रम विश्व स्तर पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। चेयरमैन अमर सिंह चीफ वार्डन सिविल डिफेन्स ने जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *