क्लब महिंद्रा ने जिम कॉर्बेट में दूसरा रिज़ॉर्ट लॉन्च कर बढ़ाया अपना पोर्टफोलियो

www.daylifenews.in
मुंबई। भारत की प्रमुख लेज़र हॉस्पिटैलिटी कंपनी, महिंद्रा हॉलिडेज़ एंड रिज़ॉर्ट्स इंडिया लिमिटेड (एमएचआरआईएल) ने जिम कॉर्बेट में क्लब महिंद्रा नदिया पराओ रिज़ॉर्ट लॉन्च करने की घोषणा की, जिससे उत्तराखंड में इसकी मौजूदगी का विस्तार हुआ है। यह लॉन्च, कंपनी की तेज़ी से विस्तार करने की रणनीति के अनुरूप है और कंपनी के भारत की सर्वश्रेष्ठ लेज़र हॉस्पिटैलिटी कंपनी बनने के लक्ष्य के साथ जुड़ा है। कंपनी का यह लक्ष्य रिज़ॉर्ट जोड़ने, पोर्टफोलियो को गुणवत्ता को बेहतरीन बनाने (प्रीमियमाइज़ेशन) और अनुशासित पूंजी आवंटन से प्रेरित है। जिम कॉर्बेट में, एमएचआरआईएल का यह दूसरा रिज़ॉर्ट है।
महिंद्रा हॉलिडेज़ एंड रिसॉर्ट्स इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी, मनोज भट ने इस नए रिज़ॉर्ट के लॉन्च पर अपनी टिप्पणी में कहा, “हम भारत में लेज़र हॉस्पिटैलिटी का नेतृत्व करना चाहते हैं और हम जो भी करते हैं, उसके केंद्र में परिवार होता है। नदिया पराओ का लॉन्च हमारी विस्तार यात्रा में एक और कदम है। यह एक ऐसे गंतव्य में विस्तार है जहां मांग मज़बूत है और बढ़ रही है। हम अपनी विस्तार प्रक्रिया में सिर्फ रिज़ॉर्ट ही नहीं जोड़ रहे, बल्कि बेहतर अनुभव भी प्रदान कर रहे हैं, क्रियान्वयन को बेहतर बना रहे हैं, और भविष्य के लिए निर्माण कर रहे हैं।” लगभग 10 एकड़ में फैले, 57 कमरों वाले इस रिज़ॉर्ट में छुट्टी बिताने के लिए मंहगी और बेहतरीन व्यवस्था के साथ-साथ समारोहों के आयोजन का भी प्रबंध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *