मेले को लेकर दरगाह कमेटी एवं सीएलजी सदस्यों की मीटिंग हुई

9 अप्रैल से 14 अप्रैल तक भरेगा बुर्रहानुद्दीन बाबा का मेला
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। रायसर थानाधिकारी हेमराज सिंह ने ताला चौकी पर 9 अप्रैल से शुरू होने वाले बैसाखी मेले को लेकर दरगाह कमेटी एवं सीएलजी सदस्यों की मीटिंग ली।
इस दौरान थानाधिकारी ने मेले में व्यवस्थाओं के बारे जानकारी ली दरगाह कमेटी ने बताया कि मेले में आने वाले जायरिनों के लिए पार्किंग स्थल ताला जोड़ा में रहेगा।
थानाधिकारी ने कहा रोड पर वाहन खड़े करने वालों पर अब होगी चालान की कार्यवाही, वहीं मेले के दौरान सड़क पर किसी तरह का अतिक्रमण किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएंगी। सीएलजी सदस्य अर्जुन प्रजापत ने बताया कि बिजली के खंभों को बिच सड़क से हटाया जाए ताकि मेले के दौरान कोई बड़ा हादसा न हो सके पंचायत प्रशासन द्वारा सफाई व्यवस्था सुचार रूप से करवाईं जाएं।
दरगाह के सभी सीसीटीवी कैमरे चालू करवाया जाएं। वहीं मेले के दौरान 24 घंटे बिजली, पानी व्यवस्था सुचार रूप से रहें। थानाधिकारी ने कहा कि मेले के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी तरह नहीं बख्शा जाएगा।
मेले के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस की रहेगी निगरानी
इस दौरान ताला चौकी एएसआई सतेन्द्र कुमार, एएसआई सतीश शर्मा, कांस्टेबल गोकुल कुमार, कांस्टेबल अमित कुमार, ताला सरपंच आमिर खान शेख,हाजी शकुर शेख़, पूर्व सरपंच फकरुद्दीन खां शेख़, पूर्व सरपंच अन्नु खान शेख,सीएलजी सदस्य अल्ताफ खान, जगदीश शर्मा , अर्जुन प्रजापत, चौगान भार्गव, शहजाद खान शेख,पवन सिंह, राधेश्याम दर्जी, शोकत टिकाई, पप्पू खां, हमिद खां,शंकर लाल स्वामी, प्रकाश सैनी, आमिन खां,अब्दुल इस्लाम सहित दरगाह कमेटी एवं सीएलजी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *