डीबीएस बैंक इंडिया ने ‘रिलेशनशिप-आधारित बैंकिंग’ शुरू की

www.daylifenews.in
मुंबई। डीबीएस बैंक इंडिया ने देश के तेजी से बढ़ते, वैश्विक स्तर पर सक्रिय और उभरते संपन्न ग्राहकों के लिए अपना नया बैंकिंग प्रस्ताव डीबीएस एस्पायर लॉन्च किया है। इसके साथ ही बैंक ने सिग्नेचर एस्पायर डेबिट कार्ड भी पेश किया है। यह प्रस्ताव उन ग्राहकों के लिए है जिनकी कुल बैंकिंग रिलेशन वैल्यू 10 लाख रुपये है या जिनके बचत खाते में न्यूनतम मासिक औसत शेष 2 लाख रुपये है।
डीबीएस बैंक इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और हेड – कंज्यूमर बैंकिंग ग्रुप अंबुज चंदन ने कहा कि उभरता संपन्न वर्ग अब तक ढांचागत रूप से कम सेवा प्राप्त करता रहा है, और डीबीएस एस्पायर इसी वर्ग की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। डीबीएस एस्पायर के प्रमुख फायदे: एस्पायर डेबिट कार्ड पर अंतरराष्ट्रीय खर्च पर जीरो फॉरेक्स मार्क-अप, डीबीएस एस्पायर प्रोग्राम के अंतर्गत सभी बैंकिंग सेवाओं और लेन-देन पर शून्य शुल्क, ग्राहकों के लिए रिलेशनशिप मैनेजर की सुविधा, 2 लाख से 50 लाख रुपये तक की बचत राशि पर 5% वार्षिक ब्याज, जो कई बड़े बैंकों से अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *