
www.daylifenews.in
राष्ट्रीय। दुनिया की अग्रणी हीरा कंपनी डी बीयर्स ग्रुप ने भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के साथ नई साझेदारी की घोषणा की है। सूर्यकुमार यादव का क्रिकेट सफर धैर्य और अपने हुनर के प्रति अटूट समर्पण का उदाहरण रहा है। सूर्यकुमार यादव, जिनका विशेष प्रबंधन राइस वर्ल्डवाइड द्वारा किया जाता है, ने कहा, “डी बीयर्स ग्रुप के साथ यह जुड़ाव मुझे बेहद स्वाभाविक लगता है। हीरे की तरह ही यह यात्रा भी समय के साथ, दबाव और दृढ़ता के बीच आकार लेती है—और यही चीज अंत में उसे खास बनाती है।” डी बीयर्स इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) तोरांज मेहता ने कहा, “डी बीयर्स में हम हर हीरे की अनोखी कहानी और उसकी विरासत का जश्न मनाते हैं, और यही भावना हमें सूर्यकुमार की सफलता की यात्रा में भी दिखाई देती है।”