
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। प्रेम देवी महासचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूर्व वार्ड पार्षद ने शाहपुरा विधानसभा के यशस्वी विधायक मनीष यादव से मिलकर के वार्ड के लिए स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज की मांग की।
उन्होंने बताया इंदिरा कॉलोनी के अंतर्गत गंदे पानी की निकासी नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में तीन से चार फीट पानी भर जाता है जिससे आमजन बहुत परेशान है। इसके अलावा नालियो की निकासी नहीं होने के कारण कई प्रकार की बीमारिया फैलने का खतरा रहता है। आम जन की समस्या मेरी समस्या है बरसात के पानी की निकासी हो, गंदे पानी की निकासी हो, इसके लिए ऐसी व्यवस्था का होना जरूरी है।