एलन ऑनलाइन के पॉडकास्ट में धोनी ने छात्रों से की बातचीत

www.daylifenews.in
मुंबई। एलन ऑनलाइन ने ‘राइज टू द टॉप’ नामक एक छात्र संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है, जिसमें देशभर के युवा प्रतिभाशाली छात्रों से एमएस धोनी की सच्ची और प्रेरक बातचीत को प्रस्तुत किया गया है। इसका पहला एपिसोड अब एलन ऑनलाइन के यूट्यूब चैनल पर लाइव है। एलन ऑनलाइन के सीईओ राकेश रंजन ने कहा, “अक्सर छात्रों को सिर्फ उनके परिणामों से पहचाना जाता है, जबकि उन्हें आकार देने वाली यात्राएं अनसुनी रह जाती हैं। ‘राइज टू द टॉप’ इन्हीं मानवीय कहानियों को सामने लाने के लिए तैयार किया गया है।”
इस श्रृंखला का केंद्र छात्र हैं — और साथ हैं उनके सपने, उनकी शंकाएँ, परिवार का सहयोग और जीवन के वे निर्णायक मोड़ जिन्होंने उन्हें आगे बढ़ाया। यहां पढ़ाई के घंटों या अंकों की चर्चा के बजाय, उनकी उपलब्धियों के पीछे की मानवीय कहानियों पर फोकस किया गया है। पहला एपिसोड ‘सपने देखो’ में ओडिशा के ग्रामीण क्षेत्र से शेख गालिब रज़ा और पश्चिम बंगाल के एक दूरस्थ गांव की अर्पिता घोष को शामिल किया गया है। दोनों अब सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *