भरतपुर में ट्रैवल मार्ट आयोजित किए जाने की संभावनाओं पर चर्चा

www.daylifenews.in
भरतपुर/जयपुर। होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान एवं भरतपुर होटल एसोसिएशन की बैठक भरतपुर में होटल उदय विलास पैलेस में आयोजित की गई। बैठक में पर्यटन नीति 2026, होटल के लिए बनने वाले विभिन्न लाइसेंस के सरलीकरण एवं भरतपुर में ट्रैवल मार्ट आयोजित किए जाने एवं विभिन्न टूरिज्म से निमित्त विषयों पर चर्चा की गई है।
बैठक में होटल फेडरेशन आफ राजस्थान के अध्यक्ष हुसैन खान ने पर्यटन नीति 2026 के कारण होटलो एंड टूरिज्म सेक्टर को होने वाले फायदो के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ-साथ भरतपुर में ट्रैवल मार्ट आयोजित किए जाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की।
होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के सचिव रणविजय सिंह ने होटल के बनाने वाले विभिन्न लाइसेंस के सरलीकरण पर अपने विचार रखें। होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान भरतपुर संभाग के अध्यक्ष अनुपम सिंह ने भरतपुर डिविजन के पर्यटक स्थलों के प्रचार- प्रचार के लिए ट्रैवल मार्ट लगाने के लिए कहा की हम ट्रैवल मार्ट लगाने के लिए पूरी तरह तैयार एवं उत्साहित हैं। टूरिज्म विभाग राजस्थान सरकार से भरतपुर में ट्रेवल स्मार्ट लगाने के लिए हमारा पक्ष मजबूती से रखेंगे। देश भर से आने वाले मेहमानों/ट्रैवल एजेंट/टूर ऑपरेटर को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हम पूरी तरह सक्षम है।
इस अवसर पर होटल फेडरेशन आफ राजस्थान के संरक्षक सुरेंद्र सिंह शाहपुरा के सानिध्य के साथ-साथ कोषाध्यक्ष संदीप गोगिया एवं सहसचिव कृष्ण अवतार ने भी अपने विचार रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *