सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा तैयारी टिप्स की नि:शुल्क पुस्तिका का वितरण

सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान की ओर से ज्ञानोदय शिक्षण केंद्र सेकेंडरी स्कूल राजा शिवदास जी का रास्ता पुरानी बस्ती ,12 भाइयों का चौराहा जयपुर में सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु निशुल्क टिप्स पुस्तिका का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महासचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मेरा अधिकार संस्था के मीडिया प्रभारी सुनील जैन ने विद्यार्थियों के साथ जनरल नॉलेज प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया। उन्होंने हास्य-कॉमेडी के रोचक अंदाज़ में प्रश्न पूछे, जिससे पूरा वातावरण उल्लासपूर्ण बना रहा। ब्लैक बोर्ड पर वर्ग पहेलियां भी पूछी गईं, जिनका विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया।
सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को समाजसेवी संजय कुमार सिंह द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रभारी सुनील जैन ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स पुस्तिका की उपयोगिता एवं प्रभावी अध्ययन विधि की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम से विद्यार्थियों में परीक्षा के प्रति आत्मविश्वास एवं उत्साह देखने को मिला। मेरा अधिकार संस्था के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने इस वर्ष दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास भारद्वाज, डायरेक्टर हेमलता भारद्वाज एवं समस्त स्टाफ ने पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान के विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा बच्चों के हित मे तैयार की गई सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा तैयारी टिप्स की निशुल्क पुस्तिका हेतु आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *