
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। ताला सी एच सी के यूनानी डॉक्टर रिजवान अहमद ने कहा कि बड़े ही खुशनसीब है वो लोग जो खुदा के घर का दीदार करने के लिए जाते हैं। उन्होंने ने यह शब्द उमरा पर जा रहे लोगो का स्वागत करने के बाद में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहे।
डॉक्टर रिजवान अहमद ने कहा कि सभी मुसलमानो का यह अरमान होता है कि वह अपने जीवन में कम से कम एक बार हज या उमराह पर जरूर जाएं। अहमद ने कहा कि हाजियों को हज के दौरान लाखों करोड़ों नेकिया मिलती रहती है जिससे उनके सभी गुनाह माफ हो जाते हैं और वह ऐसे हो जाते है जैसे उसने अभी – अभी जन्म लिया हो। डॉक्टर इमरान खान आदि उमराह करने के लिए जा रहे है इससे इनके परिवार में ख़ुशी का माहौल है। जो लोग हाजियों का स्वागत करने के लिए आरहे है वो इनसे दुआएं करने का निवेदन भी कर रहे है।
डॉक्टर इमरान खान आदि ने बताया कि उमराह करने के नाम से ही हमको बहुत सुकून मिला है हमारी तबियत खुश हो गई है दिल खुशियों में झूल गया है हमारा रोम रोम खुश है। हाजियों ने बताया कि वहां पर इतना सुकून मिलेगा कि वापस आने का मन ही नहीं करेगा। हाजियों ने यह भी बताया कि वहां की अजान नमाज काबा का वो दिलकश नजारा आंखों के सामने रहेगा।