डॉ. कंचन सोरल भाजपा अजामो राजस्थान में प्रदेश मंत्री पद पर मनोनीत

जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। भाजपा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति मोर्चा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष निहाल चंद ने प्रदेश पदाधिकारीयों की घोषणा करी। जिसमें शाहपुर नगर परिषद क्षेत्र के देवन निवासी डॉ. कंचन सोरल को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राजस्थान में प्रदेश मंत्री पद पर मनोनीत किया गया। भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर मीडिया प्रभारी सुभाष जोशी ने बताया कि डॉ. कंचन सोरल इससे पूर्व पंचायत समिति मेंबर शाहपुरा एवं राजस्थान महिला मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी व भाजपा स्वयं सहायता समूह प्रदेश संयोजक के पद पर भी मनोनीत हो चुकी है तथा पार्टी के प्रति पूर्ण समर्पण, लगन, मेहनत के फलस्वरूप आज भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में अपनी विशेष पहचान बनाये हुए हैं। सूचना मिलने पर भाजपा पूर्व जिला मंत्री एवं पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष व ग्राम पंचायत खोरी जीएसएस अध्यक्ष रवीश खटाणा, पूर्व प्रधान एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू सैनी, बीएसएनल सलाहकार संतोष माधाणी, नगर परिषद सभापति बंशीधर सैनी, भाजपा शाहपुरा शहर मंडल अध्यक्ष मालीराम सैनी, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर राज जोशी, ओबीसी मोर्चा जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश भडाणा, महामंत्री राजेश पलसानियां, उपाध्यक्ष राकेश दाधीच, पार्षद कानाराम योगी, पार्षद इंद्राज पलसानियां, पार्षद पुनीत भगेरिया, बिरदीचन्द गुर्जर, हीरा लाल गुर्जर, रामनारायण गुर्जर सहित भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय लोगों एवं शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाइयां प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *