
www.daylifenews.in
जयपुर। स्व. डाॅ. सत्यनारायण सिंह पूर्व आई.ए.एस. की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर 13 जुलाई रविवार, सांय 6 बजे आर.आई.सी.(राजस्थान इन्टरनेशनल सेंटर) में ’’डाॅ.सत्यनारायण सिंह द्वितीय स्मृति व्याख्यान’’ का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम संयोजक डाॅ. रिपुन्जय सिंह ने बताया है कि उनके स्वर्गीय पिताजी डाॅ. सत्यनारायण सिंह की स्मृति में आयोजित ’’शासन और मानवता’’ व्याख्यानमाला उनके अद्वितीय व्यक्तित्व, अनुकरणीय सेवाभाव एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता को समर्पित है। डा. सिंह ने सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा तथा जनहित के प्रति गहरी प्रतिबद्धता के मानक स्थापित किए।
व्याख्यानमाला में मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ता पद्म भूषण डाॅ. डी.आर.मेहता पूर्व आई.ए.एस. हैं। डाॅ. मेहता का प्रशासन एवं नीति निर्माण के क्षेत्र में अत्यंत समृद्ध अनुभव रहा है। वे प्रशासन के मानवीय पहलुओं, लोक कल्याण की भावना तथा सुशासन में करूणा और संवेदनशीलता के महत्व पर पर विचार व्यक्त करेंगे। यह विषय वर्तमान परिपेक्ष्य में अत्यंत प्रासंगिक हैं।
इस अवसर पर ’’जीवन के निर्मल सत्य’’ तथा ’’भारत के युग पुरूष’’ पुस्तकों का विमोचन किया जायेगा एवं डाॅ. सत्यनारायण सिंह आई.ए.एस. (आर.) की वेबसाईट को भी लाॅंच किया जायेगा जिसमें डा. सत्यनारायण सिंह के विषय में समस्त जानकारी उपलब्ध रहेगी। (प्रेस-नोट)