
विधायक मनीष यादव ने सदन में लगाया था सवाल/12 किमी नई पाइपलाइन के लिए ₹94.58 लाख का अनुज्ञापत्र जारी
www.daylifenews.in
जयपुर/शाहपुरा। शहर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने की दिशा में लगभग 12 किलोमीटर लंबी नई पाइपलाइन बिछाने के लिए ₹94.58 लाख की राशि का अनुज्ञापत्र जारी किया गया है।
विधायक यादव ने बताया कि शीघ्र ही इसकी वित्तीय स्वीकृति जारी करवाकर निविदा आमंत्रित करवाई जाएगी जिसके बाद कार्य प्रारंभ कराया जाएगा, जिससे आमजन को पेयजल संकट से राहत मिलेगी।
जानकारी के अनुसार, यह स्वीकृति क्षेत्र की पेयजल समस्या को देखते हुए जारी की गई है। नई पाइपलाइन बिछने से जल आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी तथा गर्मी के मौसम में होने वाली दिक्कतों में कमी आएगी।
गौरतलब है कि शाहपुरा विधायक मनीष यादव ने क्षेत्र में पुरानी और जर्जर पाइपलाइनों की समस्या को लेकर विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। इसके बाद विभाग द्वारा सकारात्मक कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के लिए अनुज्ञापत्र जारी किया गया।
स्थानीय नागरिकों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे शहर के विकास और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया है।