घायल पक्षियों के चिकित्सा शिविर का शुभारंभ डीवाईएसपी महावीर यादव ने किया

सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। वर्गो संस्कृति संस्था की ओर से अध्यक्ष रूपाली राव के निर्देशन में छोटी चौपड़ कोतवाली के पास जयपुर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के अवसर पर तीन दिवसीय पक्षी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ 15 जनवरी को किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महावीर यादव, डीवाईएसपी कोतवाली छोटी चौपड़ रहे तथा विशिष्ट अतिथि मीरा कुमारी, अध्यक्ष राजस्थान प्रदेश भारत सेवक समाज रहीं। दोनों अतिथियों ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संस्था सचिव रवि कश्यप ने महावीर यादव डीवाईएसपी का माला व दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया।
संस्था के सूचना मंत्री सुनील जैन ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के पर्व पर 13 से 15 जनवरी तक आयोजित इस तीन दिवसीय शिविर में पतंग की डोर से घायल पक्षियों को समय पर प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। शिविर में पशु चिकित्सकों द्वारा निरंतर सेवाएं दी जा रही हैं तथा घायल पक्षियों को शिविर तक पहुंचाने में स्वयंसेवक सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
इस अवसर पर बबीता शर्मा, गौरव सेन, मोहम्मद हसन, यश माहेश्वरी, नीशा पारीक (अध्यक्ष, साकार महिला विकास समिति), सुभाष जोशी, सतीश अग्रवाल (अध्यक्ष, नाहरगढ़ रोड मनिहारी बाजार व्यापार मंडल), प्रीति उपाध्याय, माही सैन सहित संस्था के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *