
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। खोरा लाड़ खानी कस्बे में ईद-उल-फितर का पर्व शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस मौके पेश इमाम के द्वारा तकरीर करने के बाद नमाज अदा कराई गई। नमाज के बाद पेश ईमाम ने देश में सुख-शांति, भाईचारे और अमन-चैन की दुआ मांगी लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां साझा कीं।
युवा नेता शहजाद शाह ने कहा रमजान के 30 रोजे रखने के बाद यह खुशहाली का त्यौहार ईद के रूप में ये तोहफा है। ईद के अवसर पर थाना ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिस के जवान तैनात रहे और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क नजर आई। थाना अधिकारी ने सभी मुस्लिम समाज लोगो ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इस दौरान खोरा क्षेत्र में आपसी और भाई चारे का माहौल देखने को मिला, तेजा राम जाट साधु राम जाट महादेव प्रसाद जाट बनवारी जाट आदि ने ईद की मुबारक बाद दी जिसने ईद की खुशियों को और भी चार चांद लगा दिया।