18 दिन बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया, प्रशासन क्यों हिचकिचा रहा है

ताला कस्बे में अटल-पथ चौड़ाई करण में ग्रामीणों का आरोप गरीबों का आसियान उजाड़कर, जो नहीं हटाया उन पर प्रशासन मेहरबान क्यों?
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। ताला कस्बे से निकलने वाला जयपुर प्रतापगढ़ स्टेट हाईवे (52) में चल रहा अटल पथ सड़क की चौड़ाई करण को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश ग्रामीणौ ने बताया कि ताला चौकी पर 18 दिसंबर को जमवारामगढ़ एसडीम ललीत मीणा की अध्यक्षता में ग्रामवासियों की मीटिंग बुलाकर अटल पथ चौड़ीकरण का निर्णय लिया गया है। जिसमें जमवारामगढ़ एसडीम ललीत मीणा, शाहपुरा एएसपी रघुवीर सिंह,PWD सहायक अभियंता अमित शर्मा सहित ग्रामवासियों से 9 मीटर चौड़ीकरण करने के लिए सहमति बनी थी वहीं सहमति के बाद एसडीएम द्वारा अतिक्रमणकारियों को चार दिन का अतिक्रमण हटाने का अल्टिमेटम दिया गया था, जिसको लेकर ग़रीब मजदूर के लौगो ने स्वयं अपना आसियान उजाड़कर अतिक्रमण हटा लिया गया है। लेकिन जमवारामगढ़ एसडीएम कि चुनोति के 18 दिन गुजर जाने के बाद भी आज तक बड़े निर्माणधीन सड़क सीमा में अतिक्रमण नहीं हटे। आखिरकार प्रशासन गरीबों के आसियान उजाड़कर, जो अतिक्रमण नहीं हटाया उन पर मेहरबान क्यों। 18 दिन के बाद जो अतिक्रमण नहीं हटाये प्रशासन उनके अतिक्रमण हटाने में क्यों हिचकिचा रहा है। अतिक्रमण नहीं हटने से PWD कार्य भी नहीं हो पा रहा है। सड़क पर किचड़ फैला हुआ है जिससे आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *