पर्यावरणविद ज्ञानेंद्र रावत अंतरराष्ट्रीय वन व विश्व जल दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता होंगे

wwwdaylifenewsin
दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के डा० भीमराव अम्बेडकर कालेज में अंतरराष्ट्रीय वन दिवस एवं विश्व जल दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार एवं ख्यात पर्यावरणविद ज्ञानेंद्र रावत मुख्य वक्ता होंगे। यह जानकारी देते हुए पर्यावरणीय अध्ययन विभाग, डा० भीमराव अम्बेडकर कालेज की प्रोफेसर, संगोष्ठी संयोजक मोनिका अहलावत एवं संगोष्ठी के सह संयोजक एवं ईएसडीए के प्रमुख डा. जितेन्द्र नागर ने बताया कि इस अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस एवं विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में 19 मार्च, 2026 को कालेज में आयोजित संगोष्ठी में विषय विशेषज्ञों के भाषणों के अलावा वृक्षारोपण, पर्यावरण सम्बंधित छायाचित्र, प्रश्न प्रतियोगिता, फिल्म स्क्रीनिंग एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस अवसर पर प्रतिभागी विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप सम्मान राशि भेंट की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *