
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर अशोका स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी श्रेष्ठता की है। विज्ञान , कला एवं कक्षा 10 में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में विज्ञान वर्ग में 97.2% अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर मेरिट में 14 वें स्थान पर रही जया शर्मा, कला वर्ग में 97% अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में 14 वें स्थान पर रही विदुषी शर्मा व सेकेंडरी स्तर पर 97.5% अंक प्राप्त कर मेरिट में 15 वें स्थान पर रही परिक्षेत्र अंग्रेजी माध्यम टॉपर जया शर्मा सहित अन्य विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
इसके साथ ही दिशा शर्मा ने 96.50%, वंशिका जाजोरिया ने 96.33%, अखिलेश शर्मा ने 96.17%, हर्षित यादव ने 95.83%, आकांक्षा जेनेटिया ने 95.60%, अनुकल्प शर्मा ने 95.17%, चेष्टा शर्मा ने 94.83%, यश पारीक ने 94.00%, कोमल कटारिया ने 93.40%, गौरव मित्तल ने 92.60% , सीताराम प्रजापत ने 91.80%, राधिका शर्मा ने 91.60%, दीक्षार्थी यादव ने 91.17%, काव्या पाराशर ने 90.83%, प्रिंसी पारीक ने 90.33%, कार्तिक शर्मा ने 90.00% अंक प्राप्त कर परिक्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम देने पर विद्यार्थियों के साथ साथ शिक्षकों का सम्मान किया गया ।
इस अवसर पर विद्यालय निदेशक आलोक जोशी ने इस परिणाम का श्रेय विद्यार्थियों के अथक परिश्रम, अनुशासन व विद्यालय परिवार के शिक्षक सदस्यों को दिया।