
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। श्री श्री 1008 श्री किशन दास जी महाराज एवं श्री श्री 108 श्री साधुदास जी महाराज के आशीर्वाद से श्री श्री 1008 श्री छबीले शरण देवाचार्य जी महाराज श्री ऋषिकेश द्वाराचार्य पीठाधीश्वर जोहड़ा धाम छारसा की अनुकम्पा से श्री सिद्ध बाबा आश्रम धवहाली धाम पर शनिवार को विशाल मेला लगा
साधु सुदामा दास ने बताया कि श्री सिद्ध बाबा धवाली आश्रम में हर वर्ष कि भाति इस वर्ष भी प्रातः स्मरणीय महात्मा श्री किशनदास जी महाराज एवं श्री साधुदास जी महाराज व श्री रतनदास जी महाराज की तपोस्थली धवहाली धाम पर विशाल मेले का आयोजन किया गया जिसमें अधिक से अधिक संख्या में पधारकर महाराज के दर्शन लाभ प्राप्त कर एवं अपने जीवन को सफल बनाए ।
उन्होंने बताया कि मेले के मुख्य आकर्षण में शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 निशान पद यात्रा खोरा आश्रम से संगीतमय सत्संग (भजन) व शनिवार, 28 फरवरी 2026 प्रातः 7.15 बजे से.सम्पूर्ण रात्रि तक परिक्रमा प्रातः 7.15 बजे से ध्वजा अर्पण प्रातः 11.15 बजे भण्डारा (प्रसादी) प्रातः 11.15 बजे से सत्संग (महासी – छोटूलाल शास्त्री, टापरी द्वारा) प्रातः 10.15 बजे से सायं 8 बजे तक चला।
उल्लेखनीय हैं कि शुक्रवार को खोरा रोड स्थित आश्रम से श्री छबीले शरण देवाचार्य महाराज (छीतरदास महाराज) के सानिध्य में निशान पदयात्रा और शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में विधिवत पूजा-अर्चना कर डीजे के साथ लोग नाचते-गाते हुए हाथों में निशान लेकर रवाना हुए। शोभायात्रा का जगह – जगह ग्रामीणों ने अल्पहार करवाकर और फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।
शोभायात्रा मंदिर परिसर पहुंचने पर सिद्ध बाबा के निशान चढ़ाए गए और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की गई। रात्रि में मंदिर परिसर में भजन और सत्संग का आयोजन किया गया। शनिवार को मंदिर परिसर में परिक्रमा, मेला और भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों लोग पंगत प्रसादी ग्रहण किए। महेश कपूरिया ने बताया कि मेले के दिन होम होता हैं।
इस अवसर पर श्री श्री 1008 श्री सुदामा दास जी महाराज मां मंडलेश्वर शाहपुरा, रामेश्वर दोहरी धाम से मोहन दास कैलाश दास देवन रमता दास रोहतास जी राजू जी महेश जी अग्रवाल अर्जुन मास्टर रामसूर मास्टर मालीराम पलसानियां शाहपुरा जगदीश जी बोबाडी छोरी विराटनगर के विधायक कुलदीप धनकड़ अमर दास जी महाराज कोटपूतली गिरधारी दास जी महाराज खोरा लाड़खानी महेंद्र चौधरी आरएलबी सदस्य राजू चौधरी खड़क नरेला से आदि उपस्तिथ थे।