
जाफ़र लोहानी
wwwdaylifenewsin
मनोहरपुर (जयपुर)। इस्लाम धर्म के सबसे अफजल आला महीने मे अल्लाह को राजी करने के लिए इबादत मे बच्चे भी पिछे नही है। मोहल्ला तोपचिवाडा निवासी शाबीर खान की लडकी इकरा व लड़का मोहम्मद ज़ैद ने जीवन मे पहला रोजा रखा हौसला बढाने के लिए परिवार एव समाज के लोगो ने उपहार दिये ओर माला पहनाकर दुआओ से नवाजा।
मोहसिन खान ने कहा की रोजा ऐसी इबादत हे जो गूनाहो से बचाती है। उन्होंने कहा की छोटे बच्चे भी 14 घण्टे का रोजा रख कर अपने रब को राजी कर अपनी हसरत पुरी कर रहे है। इस खुशी में हाजी सहीद खान ने कहा कि रोजा अनुशासन का पाठ पढ़ाता हैं उन्होंने कहा कि लगभग 14 घण्टे तक रोजेदार बिना कुछ खाए पिए रहते है।
इकरा व मोहम्मद ज़ैद ने बताया कि वो अपने रब को राजी करने के लिए रोजा रखा हैं उपस्तीथ लोगों ने कहा कि इनके जज्बे को सलाम करते है। शाम को मगरिब की अज़ान लगने पर इकरा व मोहम्मद ज़ैद ने खिजुर से रोजा खोलकर ख़ुदा का शुक्रिया अदा किया।
इस अवसर पर हाजी गफ्फार खान,महबुब खान,रफिक खान,हाजी सहीद खान, मुस्तकीम खान,शाहीद खान, जाहीद खान, हाजी साज़िद खान, शाबीर खान,आबीद खान ,हनिस खान , आफताब खान ज़ावेद खान , आरिफ खान, मोहसिन खान, साहील खान , इरशाद खान, रिहान खान, अयान खान,सरफराज खान,मोहम्मद असफाक, फरहान खान, मोहम्मद वाजीद खान,मोहम्मद अमान खान,अजलान खान,तैमूर खान अरसलान खान,नबील खान, अरशद खान, आसिम खान मोहम्मद अज़र खान ,आलिया व आयत माहेनूर ,अलफीया, असमीरा व अरिदा, अलिशा ,ईलमा ,इनाया, इफरा,आदी ने मुबारकबाद दी।