
www.daylifenews.in
मुंबई। उपभोक्ता-केंद्रित, पूर्णतः डिजिटल और क्रेडिट-आधारित फिनटेक प्लेटफॉर्म मनीव्यू लिमिटेड ने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) दाखिल किया है। मनीव्यू ऐप अपने उपयोगकर्ताओं को चार मुख्य श्रेणियों — बॉरो (उधार), ट्रांजैक्ट (लेन-देन), इन्वेस्ट (निवेश) और प्रोटेक्ट (सुरक्षा) — के अंतर्गत वित्तीय उत्पादों की पूरी श्रृंखला एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है, जिससे वे अपनी विविध वित्तीय जरूरतें पूरी कर सकें।
2014 में आईआईटी दिल्ली के स्नातक पुणीत अग्रवाल (मैनेजिंग डायरेक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी) और संजय अग्रवाल (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी) द्वारा स्थापित मनीव्यू को एक्सेल, टाइगर ग्लोबल, रिबिट कैपिटल सहित कई प्रतिष्ठित निवेशकों का समर्थन प्राप्त है। मनीव्यू ने वित्त वर्ष 2025 में ₹2,379 करोड़ का राजस्व और ₹240 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया। 31 दिसंबर 2025 को समाप्त नौ माह की अवधि में कंपनी का राजस्व ₹2,409 करोड़ और (असाधारण मदों से पहले) शुद्ध लाभ ₹245 करोड़ रहा, जो पूरे वित्त वर्ष 2025 के राजस्व और लाभ से भी अधिक है। कंपनी वित्त वर्ष 2022 से लगातार लाभ में है और उसने अपनी विकास गति को और मजबूत किया है। वित्त वर्ष 2025 में लाभ पूर्व कर में वित्त वर्ष 2024 की तुलना में 61% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई।