तेली समाज के विकास बात इतिहास में पहली बार पहुंची महामहिम के पास

www.daylifenews.in
जयपुर। प्रांतीय मुस्लिम तेली महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल लतीफ आरको ने बताया कि तेली समाज के विकास,उत्थान सामाजिक विकास शिक्षा के लिए प्रांतीय तेली महापंचायत के प्रदेश संरक्षक पूर्व राज्य मंत्री अशरफ अली खिलजी ने भारत के महामहिम उपराष्ट्रपति सीपी राधा कृष्णन से मुलाकात की तथा उनसे मिलकर तेली समाज के विकास का एक मांग पत्र सौंपा।
उन्होंने राष्ट्रीय तेली विकास बोर्ड गठन का समाज के उत्थान के लिए बहुत जरूरी होना और समाज की आर्थिक सामाजिक दृष्टि एवं शिक्षा के बारे में भी अवगत करवाया साथ ही में मौजूदा हालात की भी चर्चा की। आरको ने बताया कि इस तरह की मुलाकात और समाज की बात किसी व्यक्ति ने तेली समाज के लिए पहली बार भारत के गणराज्य के महामहिम से की है।महामहिम ने आश्वस्त किया कि इस संदर्भ में सरकार से रिपोर्ट मांगेगे। (प्रेस नोट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *