सरस्वती डे केयर एकेडमी जयसिंहपुरा खोर का स्थापना दिवस मनाया

सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों, विद्यार्थियों तथा समाजसेवी अनेक गणमान्य नागरिकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गीत, नृत्य एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियों दी सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय परिवार ने पिछले एक वर्ष की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक उपलब्धियों को साझा करते हुए संस्था की प्रगति पर प्रकाश डाला।
स्थापना दिवस के पावन अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक एवं भक्तिमय माहौल बना रहा। इसके पश्चात सभी उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की गई, जिसमें सभी ने सहभागिता कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
अभिभावकों एवं समाज के लोगों ने एकेडमी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से संस्था निरंतर शिक्षा एवं संस्कार के क्षेत्र में आगे बढ़ती रहेगी।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने सरस्वती एकेडमी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रथम स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। संस्था सचिव स्नेहलता भारद्वाज, डायरेक्टर ऋषि भारद्वाज, सृष्टि भारद्वाज, राजेश भारद्वाज ,अटल शर्मा कल्पना शर्मा ,श्वेता त्रिपाठी व सरस्वती स्कूल शिक्षा समस्त शिक्षकगण परिवार व द्वारा बधाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *