शाहपुरा की मोती मस्जिद में अकीदत से अदा हुई जुमे की नमाज़

नमाज़, ज़कात और रोज़े की फ़ज़ीलत बयां की
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। शाहपुरा मुक़ामी मनोहरपुर दरवाज़े के पास मोती मस्जिद में जुमे की नमाज़ पूरी अकीदत और एहतेराम के साथ अदा की गई। नमाज़ की इमामत पेश इमाम हाफ़िज़ मोहम्मद आबिद साहब ने फ़रमाई।
समाज सेवी महबूब ने बताया कि इस मुक़द्दस मौके पर नमाज़ियों से ख़िताब करते हुए उन्होंने नमाज़, ज़कात और रोज़े की फ़ज़ीलत और इंसानी ज़िंदगी में इनकी अहमियत पर तफ़सीली रोशनी डाली।
इमाम साहब ने हिदायत दी कि पाबंदी से नमाज़ क़ायम करो। उन्होंने फ़रमाया कि अपने माल से हक़ के मुताबिक़ ज़कात अदा करो ताकि माल पाक-ओ-साफ़ रहे। साथ ही, फ़र्ज़ रोज़े मुकम्मल करने की ताकीद की, जिससे जिस्मानी मज़बूती हासिल होती है और इंसान हर क़िस्म के बोझ से आज़ाद रहता है।
इस मौके पर मस्जिद कमेटी के सदर मोहम्मद इक़बाल, सेक्रेट्री मोहम्मद जहूर, मदरसा सेक्रेट्री मोहम्मद मुख्तयार मंसूरी, वार्ड 13 के पार्षद (भाजपा) जनाब नवाब साहब, एडवोकेट जैनुल आबेदीन, लियाक़त भाई, इरफ़ान भाई और याक़ूब साहब समेत क़ौम की कई मुअज़्ज़िज़ और मोतबर शख्सियतों ने शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *