
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मनोहरपूर के सहायक अभियंता श्री मनोहर सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य व जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मनोहरपूर कनिष्ठ अभियंता श्री राकेश कुमावत की अध्यक्षता और राजस्व अधिकारी श्री विक्रम कुमार के विशिष्ट आतिथ्य में विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की सलामती (खुशहाली) के लिए जायरीनों को केले वितरण किए गए।
फल वितरण कार्यक्रम में जायरीनों की मान मनुहार करते हुए कर्मचारी नेता मुकेश नटवाडिया कर्मचारी नेता मोहन चौधरी कर्मचारी नेता प्रकाश मोहनपुरिया कर्मचारी नेता रामावतार यादव कर्मचारी नेता राकेश कुमार कर्मचारी नेता पप्पू राम गुर्जर कर्मचारी नेता सुभाष गुर्जर कर्मचारी नेता कर्मचन्द कर्मचारी नेता गणेश कुमार कर्मचारी नेता सतपाल एफ आर टी के जवान सुरेंद्र सैनी राहुल कुमार ग्रेड कर्मचारी ओम प्रकाश सैनी आदि ने फल वितरण किए।
इस अवसर पर सहायक अभियंता ऑफिस से कर्मचारी नेता सुरेंद्र चौधरी, कर्मचारी नेता हरीश शर्मा कर्मचारी नेता संतोष मेहरा सन्दीप कुमार अमित मिठारवाल धुनिलाल प्रजापति अब्दुल अज़ीज़ लोहानी आदि उपस्तीथ थे।
उल्लेखनीय है कि हबीब खान लोहानी वेलफेयर सोसायटी मनोहरपूर के मीडिया प्रभारी मोहसिन खान ने बताया कि हजरत ख्वाज़ा गरीब नवाज का 814 वां उर्स 17 दिसम्बर से शुरू हो रहा है इसके लिए देश के कोने कोने से हिन्दू मुस्लिम जायरीनों के जत्थे पैदल आ रहे। मोहसिन खान अनवर लुहार जाकिर लुहार आदि भी जायरीनों की सेवा करते है।