गोदरेज कैपिटल ने एलजीबीटीक्यू+नियुक्तियों के लिए नए रास्ते खोले

www.daylifenews.in
मुंबई। गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप की वित्तीय सेवा शाखा, गोदरेज कैपिटल ने विशेष रूप से एलजीबीटीक्यू + समुदाय के लिए ‘प्राइड इन टेक’ नामक एक तकनीकी हैकाथॉन का आयोजन किया। इसका उद्देश्य समावेशी कैंपस हायरिंग को मजबूत करना और भविष्य के लिए तैयार तकनीकी टैलेंट की एक टीम बनाना है। यह पहल उन बाधाओं और सीमित अवसरों को दूर करने के लिए शुरू की गई है, जिनका सामना अक्सर इस समुदाय के पेशेवर अपने करियर के शुरुआती चरणों में करते हैं। ‘प्राइड इन टेक’ का मुख्य उद्देश्य एक ऐसा सुरक्षित और योग्यता-आधारित मंच तैयार करना था, जहां एलजीबीटीक्यू+ टेक टैलेंट का आकलन केवल उनकी क्षमता और संभावनाओं के आधार पर किया जा सके।
गोदरेज कैपिटल की चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर ज्योतिर्लता बी ने कहा, “एआई और उन्नत तकनीकों के बढ़ते उपयोग के साथ, विविध टीमों का होना जरूरी हो जाता है, ताकि सिस्टम निष्पक्ष, मजबूत और भविष्य के लिए तैयार बन सकें। ‘प्राइड इन टेक’ इसी सोच को दर्शाता है, जहां प्रतिभा का मूल्यांकन पहचान या पृष्ठभूमि नहीं, बल्कि वास्तविक समस्याओं को सुलझाने की क्षमता के आधार पर किया जाता है।” गोदरेज कैपिटल की मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (सीएचआरओ) भव्या मिश्रा ने कहा, प्राइड इन टेक’ इसी कोशिश का हिस्सा है, ताकि भर्ती प्रक्रिया ऐसी बने जहां प्रतिभा का निष्पक्ष मूल्यांकन हो और एलजीबीटीक्यू+ समुदाय के लोगों को सार्थक काम और लंबे समय तक करियर आगे बढ़ाने के अवसर मिलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *